जेएनयू छात्र संघ और प्रशासन के बीच नहीं बनी सहमति, भूख हड़ताल जारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- मांगों पर प्रशासन से ठोस आश्वासन नहीं मिलने का आरोप नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

जेएनयू छात्र संघ और प्रशासन के बीच नहीं बनी सहमति, भूख हड़ताल जारी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रसंघ की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को दसवें दिन भी जारी रही। जेएनयू छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) ने आरोप लगाया कि प्रशासन के साथ दूसरे दौर की वार्ता में भी उसकी मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।छात्रसंघ ने सीपीओ मैनुअल वापस लेने,छात्रसंघ पदाधिकारियों का निष्कासन रद्द करने,एक निजी संस्थान के ऑनलाइन पाठ्यक्रम बंद करने, जेएनयू की अपनी प्रवेश परीक्षा बहाल करने, छात्रावास आरक्षण में विसंगतियां दूर करने और जीएसकैश व ईओओ को बहाल करने की मांग उठाई।छात्रसंघ के मुताबिक,सीपीओ मैनुअल पर प्रशासन ने छात्र प्रतिनिधियों को शामिल कर एक समिति बनाने की बात कही। वहीं, निष्कासन रद्द करने के मामले में प्रशासन ने कानूनी राय लेने की बात दोहराई।जेएनयूईई

के मुद्दे पर प्रशासन ने माना कि विश्वविद्यालय को अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित करनी चाहिए, लेकिन धन की कमी को बाधा बताया। छात्रसंघ का कहना है कि प्रशासन ने पिछले साल गठित समिति की रिपोर्ट साझा करने पर सहमति जताई है। छात्रावास आरक्षण में विसंगतियों के मामले में प्रशासन ने समर्थ पोर्टल की जांच कर जवाब देने की बात कही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजेएनयू छात्र संघ और प्रशासन के बीच नहीं बनी सहमति, भूख हड़ताल जारी