चंदवा में झामुमो युवा मोर्चा प्रखंड समिति का गठन, बबलु राही बने अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

झामुमो युवा मोर्चा जिला समिति की ओर से सोमवार को पथ निर्माण विश्रामागार में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव ने की। बै

चंदवा में झामुमो युवा मोर्चा प्रखंड समिति का गठन, बबलु राही बने अध्यक्ष

चंदवा प्रतिनिधि। झामुमो युवा मोर्चा जिला समिति की ओर से सोमवार को पथ निर्माण विश्रामागार में बैठक हुई। अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव ने की। बैठक में संगठन विस्तार और पंचायत स्तर तक युवाओं को जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद चंदवा प्रखंड युवा मोर्चा समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से बबलू राही को प्रखंड अध्यक्ष, अजय उरांव को उपाध्यक्ष, शंकर टाना भगत को सचिव तथा चंद्रदेव गंझू को संगठन सचिव मनोनित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल तत्काल प्रभाव से लागू किया गया। जिला समिति ने सभी पदाधिकारियों से संगठन के संविधान, सिद्धांत व निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रखंड में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की अपील की।

रंजीत उरांव ने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी की विचारधारा व नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष शितमोहन मुंडा, मनोज कुमार चौधरी व जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, मो. सरफराज, अनिल उरांव, सज्जाद अंसारी, संतोष गंझू, तनवीर अंसारी, राजेश उरांव, रोशन टाना भगत, सुनील कुमार, रवींद्र यादव समेत कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचंदवा में झामुमो युवा मोर्चा प्रखंड समिति का गठन, बबलु राही बने अध्यक्ष