एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो की बैठक
बगोदर प्रखंड में झामुमो ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक का विरोध जताने के लिए बैठक की। बैठक में नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की और झारखंड के खनिज संसाधनों पर स्थानीय लोगों के अधिकार की importance पर जोर दिया। उन्होंने जनहित के मुद्दों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

बगोदर। बगोदर प्रखंड अंतर्गत बेको पंचायत में एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में गुरुवार को झामुमो ने एक बैठक की। बैठक में केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों एवं एमएमडीआर संशोधन विधेयक को लेकर झामुमो नेताओं-कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए खनिज संपदा पर झारखंड के अधिकार की आवाज बुलंद की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो ने की। बैठक को संबोधित करते हुए बगोदर विधानसभा के झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और झारखंड के खनिज संसाधनों पर यहां के लोगों का अधिकार सर्वोपरि है। उन्होंने एमएमडीआर संशोधन विधेयक को जनहित के खिलाफ बताते हुए इसके विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड सचिव शाकिर अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश रजक, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अनवर अंसारी, शमशुद्दीन अंसारी, इदरीश अंसारी, यूनुस अंसारी, इसहाक अंसारी, कय्यूम अंसारी, ताबिर अंसारी, इसराइल अंसारी, शफीक अंसारी सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा।


