Hapur News: विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए, एमसीए एवं एलएलबी के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए सात दिवसीय ओरिएंट

Hapur News: विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया

Hapur News: जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए, एमसीए एवं एलएलबी के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए सात दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, सुविधाओं एवं कैरियर उन्मुख गतिविधियों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विभागवार पंजीकरण से हुई। एमिटी लॉ स्कूल नोएडा की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.सुमित्रा सिंह विशिष्ट ने विचार रखें। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.आयुष सिंघल, जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक, एडमिशन इंचार्ज रीता सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। संस्थान के डायरेक्टर जनरल प्रो.सुभाष गौतम ने स्वागत संबोधन देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, उत्कृष्ट शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया।

डॉ. आयुष सिंघल मैनेजिंग डायरेक्टर जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। एंटी रैगिंग कमेटी के प्रभारी प्रो. अंकित नागर ने फीस, पुस्तकालय, यूनिफॉर्म, छात्र पहचान पत्र एवं परिवहन संबंधी आवश्यक जानकारियां साझा कीं। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो.अंकित यादव, प्रो.नागेश प्रताप सिंह, प्रो.उमेश कुमार, प्रो.श्वेता वर्मा का सहयोग रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।