महिलाओं ने जितिया गुंथवाकर पूजन सामग्री की खरीद की
जीवितपुत्रिका व्रत भभुआ में नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। महिलाएँ इस उपवास के دوران भगवान जीमूतवाहन की पूजा करेंगी। यह व्रत तीन दिनों तक चलता है और संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है। इसमें पौराणिक कथाओं का भी महत्व है।

सूर्योदय काल में जो अष्टमी तिथि भोग करती है, उसे ही जीवितपुत्रिका व्रत के रूप में मनाया जाना चाहिए, अन्यथा फल नहीं मिलता है नहाय-खाय के साथ जीवितपुत्रिका व्रत शुरू किया, आज रखेंगी उपवास संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर की महिलाओं ने नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से जीवितपुत्रिका व्रत शुरू किया। महिलाएं स्नान करने के बाद सतपुतिया ग्रहण किया। इस पर्व में मड़ुआ की रोटी, नोनी का साग और कद्दू की सब्जी खाने की विशेष परंपरा है।
महिलाओं की उपासना
दूसरे दिन शनिवार को माताएं पूरे दिन और रात बिना पानी के (निर्जला) कठोर उपवास रखेंगी। इस दौरान भगवान जीमूतवाहन की पूजा कर जितिया व्रत की कथा सुनेंगी। तीसरे दिन रविवार को शुभ मुहूर्त में पारण करके व्रत संपन्न करेंगी। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए माताएं रखती हैं। यह तीन दिनों का अत्यंत कठिन और पवित्र पर्व होता है। इस पर्व को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थलों पर लगी दुकानों से जितिया गुंथवाकर पूजन सामग्री की खरीदारी की। नोनी की साग और सतपुतिया की बिक्री बढ़ गयी थी। इसको लेकर भभुआ बाजार में चहल-पहल बनी रही।
व्रत की विधि और महत्व
ज्योतिषाचार्य वागीश्वरी प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि काशी से प्रकाशित होनेवाले प्राय: सभी पंचांगों में शनिवार को ही जीवितपुत्रिका व्रत को श्रेयस्कर बताया गया है। जबकि जीवितपुत्रिका व्रत कथा का 22वां श्लोक यह कहता है कि सूर्योदय काल में जो अष्टमी तिथि भोग करती है, उसे ही जीवितपुत्रिका व्रत के रूप में मनाया जाना चाहिए, अन्यथा फल के बदले हानि होती है। इसकी पुष्टि में महर्षि नारद, माध्वाचार्य आदि विद्वानों ने अपनी सहमति जतायी है। लेकिन, मैथिल निबंध तथा भविष्य पुराण का कथन है कि प्रदोष काल में अष्टमी भोग करनी चाहिए और इसका पारण नवमी तिथि को होना चाहिए।
विभिन्न आचार्यों की भ्रांति
उन्होंने बताया कि यदि शनिवार को व्रत होता है तो पारण के लिए नवमी तिथि मिल जाएगी। किंतु रविवार को व्रत रखने पर नवमी तिथि का क्षय होने की वजह से पारण के लिए दसमी तिथि मिलेगी। नवमी नहीं मिलेगी। इसी कारण विभिन्न आचार्यों में भ्रांति पैदा हो गई है। कोई प्रदोष काल में अष्टमी देख रहा है और कोई सूर्योदय काल में। व्रत की विधि जीतिया व्रत के दिन स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें। कुश से बनी जीमूतवाहन भगवान की प्रतिमा के समक्ष धूप-दीप, चावल और पुष्ण अर्पित करें। इसके अतिरिक्त, व्रत में गाय के गोबर और मिट्टी से चील व सियारिन की मूर्ति बनाएं। पूजा करते हुए इनके माथे पर सिंदूर से टीका लगाएं। पूजा समाप्त होने के बाद जीतिया व्रत की कथा श्रवण करें। जीतिया व्रत की कथा पौराणिक कथाओं के अनुसार, जीतिया व्रत की कथा महाभारत काल से जुड़ी है। इस कथा के अनुसार, जब महाभारत के युद्ध के दौरान अश्वत्थामा ने अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रही संतान को मार दिया था, तब श्रीकृष्ण ने अपनी शक्तियों से एकबार फिर उस संतान को जीवित कर दिया। जन्म के बाद इसी पुत्र का नाम जीवित्पुत्रिका रखा गया था। माना जाता है कि इसके बाद से ही जीतिया या जीवितपुत्रिका व्रत को रखने की परंपरा शुरू हुई थी। फोटो- 02 अक्तूबर भभुआ- 2 कैप्शन- शहर के एकता चौक के पास शुक्रवार को एक कारीगर से जिउतिया गुथवातीं और सतपुतिया व नोनी की साग खरीदतीं महिलाएं।

