संतान की दीर्घायु के लिए कल माताएं करेंगी निर्जला व्रत, आज नहाय खाय
इस वर्ष जितिया व्रत तीन अक्तूबर को मनाया जाएगा, जिसमें माताएं संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। व्रत के एक दिन पहले नहाय खाय की परंपरा निभाई जाएगी तथा चार अक्तूबर को पारण किया जाएगा। इस दौरान भगवान जीमूतवाहन की पूजा की जाती है।

संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर माताएं जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत करती हैं। इस वर्ष अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तीन अक्तूबर की सुबह 7:59 बजे प्रवेश कर रही है। इसके कारण तीन अक्तूबर को जितिया पर्व मनाया जाएगा। व्रत से एक दिन पहले दो को नहाय खाय की परंपरा निभाई जाएगी। वहीं चार अक्तूबर को व्रत का पारण किया जाएगा। जितिया व्रत में महिलाएं संतान की दीर्घायु और उसके सुखी जीवन की कामना के लिए निर्जला उपवास करती हैं। व्रत के दौरान भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना की जाती है और उनकी कथा सुनी जाती है। मान्यता है कि विधि-विधान से जितिया व्रत करने से संतान पर आने वाले संकट दूर होते हैं और उसकी आयु लंबी होती है。
विद्वानों की राय
बॉक्स
कुछ विद्वानों ने चार अक्तूबर के व्रत बताया श्रेष्ठ
कुछ विद्वानों का मत चार अक्तूबर रविवार को व्रत करने का है। आचार्य गिरधर गोपाल मिश्रा ने बताया कि शास्त्रों में वर्णित है कि अश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी में चंद्रोदय होने पर लक्ष्मी व्रत और सूर्योदय व्यापिनी अष्टमी में जीवित्पुत्रिका व्रत करना चाहिए। यदि दोनों दिन प्रदोष काल में अष्टमी तिथि रहे तो दूसरे दिन स्त्रियों को राजा जीमूतवाहन का पूजन करना चाहिए। प्रदोष काल में अष्टमी तिथि रहने पर जीवित्पुत्रिका पूजन का विधान बताया गया है। वेदाचार्य पंडित रमेश चंद्र त्रिपाठी ने भी चार अक्तूबर को जितिया व्रत करना श्रेष्ठ बताया है। उन्होंने कहा कि व्रत की तिथि निर्धारित करने में अष्टमी के प्रदोष और सूर्योदय व्यापिनी होने का विशेष महत्व है।
विशेष तिथियाँ
02 अक्तूबर : नहाय खाय
03 अक्तूबर : निर्जला उपवास
04 अक्तूबर : पारण (सुबह 7:40 के बाद )


