जितेंद्र कुमार होंगे आरपीएफ के नए महानिदेशक
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बिहार कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के आदेश के अनुसार, उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने से 31 मार्च 2030 तक या अगले आदेश तक रहेगा। वे सोनाली मिश्रा का स्थान लेंगे।

मुजफ्फरपुर। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बिहार कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार को आरपीएफ का महानिदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, जितेंद्र कुमार का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से 31 मार्च 2030 तक या अगले आदेश तक रहेगा। वे वर्तमान महानिदेशक सोनाली मिश्रा का स्थान लेंगे। सोनाली मिश्रा का कार्यकाल 31 अक्तूबर 2026 को समाप्त हो रहा है। रेलवे मंत्रालय की सात अक्तूबर 2026 की अनुशंसा के आधार पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई है।

