जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्तूबर को खुलेगा
जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी 27 करोड़ नए शेयर जारी कर करीब 30,200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। शेयर का मूल्य दायरा 1,065 से 1,119 रुपये तय किया गया है। सफल होने पर यह हुंडई मोटर इंडिया के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है।

मुंबई, एजेंसी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल एवं दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा। इसके देश का अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ होने की उम्मीद है। यह निर्गम 23 अक्टूबर को बंद होगा। बड़े संस्थागत निवेशक (एंकर निवेशक) 19 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस निर्गम के तहत 10 रुपये अंकित मूल्य के 27 करोड़ तक नए शेयर जारी करेगी। इस वजह से आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि कंपनी को मिलेगी, मौजूदा शेयरधारकों को नहीं। जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का मूल्य दायरा 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया है। जियो प्लेटफॉर्म्स इस आईपीओ के जरिये करीब 30,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है।
कंपनी के शेयर के 28 अक्तूबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।हुंडई मोटर को पछाड़कर बनेगा सबसे बड़ा आईपीओरिपोर्ट के अनुसार, 1,119 रुपये के ऊपरी मूल्य के आधार पर कंपनी कुल 27 करोड़ नए शेयरों से लगभग 30,200 करोड़ रुपये जुटा सकती है। इसके साथ ही यह हुंडई मोटर इंडिया के 27,858 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा।


