महिलाओं ने रखा 24 घंटे निर्जला जिउतिया व्रत

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

महिलाओं ने शनिवार को जिउतिया पर्व का निर्जला व्रत रखा। यह पर्व संतान की मंगलकामना और लंबी उम्र के लिए मनाया जाता है। माताएं दो दिनों तक व्रत करती हैं, जिसमें पहले दिन नहाय खाय की परंपरा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत से संतान की रक्षा और सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मिलता है।

महिलाओं ने रखा 24 घंटे निर्जला जिउतिया व्रत

पालोजोरी, प्रतिनिधि। संतान की मंगलकामना, सुख समृद्धि व लंबी उम्र की कामना को लेकर महिलाओं ने शनिवार को निर्जला व्रत रख जिउतिया का पर्व किया। 24 घंटे के इस निर्जला व्रत का पारन रविवार सुबह विधिवत पूजा के बाद महिलाओं द्वारा किया जाएगा। हिंदू धर्म में कठिन व्रत में से एक जीवित पुत्रिका /जितिया व्रत का अनुष्ठान रविवार को 24 घंटे के निर्जला व्रत के साथ संपन्न होगी।

जिउतिया पर्व का महत्व

जिउतिया पर्व मां के प्रेम और समर्पण का अद्भुत मिशाल है। अपने पुत्र के दीर्घायु के लिए पूरी नेम निष्ठा के साथ माताएं दो दिनों तक पूरे नेम निष्ठा के साथ जितिया व्रत करती है। इस क्रम पहले दिन नहाय खाय की परम्परा की गई। जिसके तहत शुक्रवार को नहा धोकर अपनी कुलदेवी मंदिर में जीवित पुत्रिका व्रत कथा का श्रवण कर जिउतवाहन भगवान को भोग स्वरूप खीर,पुआ, खीरा आदि अर्पित कर उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर संयत की गई।

महाभारत की कथा

जीवित पुत्रिका व्रत कथा अंतर्गत चील व सियारिन कथा का श्रवण किया। कहते हैं महाभारत युद्ध के अंत होने के बाद द्रोण पुत्र अश्वत्थामा के द्वारा मारे गए अपने पुत्रों को जीवित करने के लिए द्रौपदी ने पहले जिउतिया व्रत की थी। उसके बाद से ही जितिया पर्व मनाने की परम्परा शुरू हुई है। हालांकि इस पर्व को लेकर और भी कई किंवदंतियां है।

धार्मिक मान्यताएँ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जितिया व्रत कथा के माध्यम से सत्य, धर्म, करुणा और निस्वार्थ प्रेम जैसे मूल्यों का संदेश भी मिलता है। इसलिए जितिया व्रत के दौरान कथा का श्रवण केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि संतान के कल्याण और परिवार की सुख-शांति के लिए की जाने वाली श्रद्धापूर्ण साधना माना जाता है। जितिया व्रत का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण या पाठ करने से व्रती को संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जितिया व्रत मुख्य रूप से माताएं अपनी संतान की रक्षा, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए रखती हैं। व्रत कथा मातृत्व की श्रद्धा, त्याग और संकल्प की भावना को मजबूत करती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कथा सुनने से व्रत का आध्यात्मिक फल प्राप्त होता है और भगवान जिउतवाहन की कृपा से संतान पर आने वाले संकट दूर होने की कामना की जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जिउतिया पर्व कब मनाया जाता है?−
जिउतिया पर्व शनिवार को मनाया जाता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहिलाओं ने रखा 24 घंटे निर्जला जिउतिया व्रत