जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में रणजी की तैयारी
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में कीनन स्टेडियम में 3 से 5 अक्टूबर 2026 तक झारखंड और तमिलनाडु के बीच अभ्यास मैच खेला जाएगा। इसके बाद 11 से 14 अक्टूबर 2026 तक रणजी ट्रॉफी का पहला मैच झारखंड और केरल के बीच होगा। क्रिकेट संघ ने दर्शकों से मैच का आनंद लेने की अपील की है।

जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी की तैयारी के लिए झारखंड और तमिलनाडु के बीच अभ्यास मैच 3 से 5 अक्टूबर 2026 तक ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम, जमशेदपुर में खेला जाएगा। इसके बाद रणजी ट्रॉफी का पहला मैच भी इसी स्टेडियम में 11 से 14 अक्टूबर 2026 तक झारखंड और केरल के बीच आयोजित होगा।झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के मानद सचिव सौरभ तिवारी और प्रतिनिधि डी. उमा राव ने क्रिकेट प्रेमियों से स्टेडियम पहुंचकर मैचों का आनंद लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

