ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशझारखंड चुनाव 2019 दूसरा चरण : 20 सीटों पर 260 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

झारखंड चुनाव 2019 दूसरा चरण : 20 सीटों पर 260 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

दूसरे चरण की 20 सीटों के लिए चुनाव शुरू हो गया है। कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत आई। अधिकांश बूथों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी लाइनें देखी गई, कुछ जगहों पर सुबह सन्नाटा परसा रहा। एक दो...

झारखंड चुनाव 2019 दूसरा चरण : 20 सीटों पर 260 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीFri, 06 Dec 2019 04:24 PM
ऐप पर पढ़ें

दूसरे चरण की 20 सीटों के लिए चुनाव शुरू हो गया है। कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत आई। अधिकांश बूथों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी लाइनें देखी गई, कुछ जगहों पर सुबह सन्नाटा परसा रहा। एक दो जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की शिकायत भी मिली। 

बीस विधानसभा क्षेत्रों में  47,93,531 मतदाता 20 विधायकों का चुनाव करेंगे।  इन  सीटों के लिए 6066 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां सात दिसंबर को वोट पड़ेंगे।   इस चरण में 260 प्रत्याशी मैदान में है।

अधितर सीटें नक्सल प्रभावित : चुनाव का यह चरण कई मायनों में खास है। पांच चरणों में होने रहे विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक  20 सीटों  पर वोट इसी चरण में डाले जाएंगे।  इनमें से 16 आदिवासियों और एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। जमशदेपुर पूर्वी और पश्चिमी तथा बहरागोड़ा  सीट अनारक्षित है। 15 सीटें  नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आती हैं। 
कई दिग्गज मैदान में : इस चरण में मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, पूर्व मंत्री सरयू राय, नीलकंर्ठ ंसह मुंडा समेत एक दर्जन दिग्गजों के भविष्य पर मुहर लगेगी। इस चरण की र्वोंटग में सत्ता की दावेदारी तय हो जाएगी। 


मोदी, राहुल  और शिबू  प्रचार में उतरे: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंकी दी। जगह-जगह जुलूस, रैली और रोड शो कर शक्ति का प्रदर्शन किया। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन भी मैदान में उतरे। भाजपा के कई और वरिष्ठ नेता राजनार्थ ंसह और जेपी नड्डा ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया। गांधी ने सिमडेगा में और शिबू सोरेन ने खूंटी में अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

इन सीटों पर चुनाव
बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, सरायकेला, चाईबासा, मंझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मांडर, सिसई, सिमडेगा और कोलेबिरा।


अभूतपूर्व सुरक्षा
इस चरण की अधिकांश सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर सभी सीटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस चरण में 50 हजार जवानों और चार हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। एक एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें