सभी प्रखंडों में वैश्य मोर्चा की बैठक 29 को
हिन्दुस्तान, रांची
झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू की अध्यक्षता में महाधिवेशन और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। 30-31 अक्तूबर को कांके में तृतीय महाधिवेशन की तैयारियों और अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। शहीद भगत सिंह जयंती एवं गांधी जयंती पर विशेष आयोजनों का निर्णय लिया गया।

रांची, वरीय संवाददाता। रेडियम रोड में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू की अध्यक्षता में हुई झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की बैठक में महाधिवेशन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में 30-31 अक्तूबर को कांके में प्रस्तावित तृतीय महाधिवेशन की तैयारियों, जिला समितियों के गठन व सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए इसे गांव स्तर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह जयंती पर सभी प्रखंडों में बैठकें करने, 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करने और 12 अक्तूबर को डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर रांची में प्रशिक्षण शिविर लगाने की रूपरेखा बनाई गई।
अंत में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।


