आवासीय विद्यालयों में रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 के तहत, खूंटी जिले में विभिन्न आवासीय विद्यालयों में खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने फुटबॉल, शतरंज, निबंध लेखन आदि में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, रचनात्मकता और टीम भावना को बढ़ावा देना है।

आवासीय विद्यालयों में रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित

खूंटी, संवाददाता। झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 के तहत उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर शनिवार को जिले के विभिन्न आवासीय विद्यालयों में खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बिरसा मुंडा आदिवासी आवासीय विद्यालय, उलिहातू और राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय, कुंदी समेत अन्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान फुटबॉल, शतरंज, टग ऑफ वॉर, कैरम, निबंध लेखन, चित्रांकन और क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा के साथ अपनी रचनात्मक क्षमता का भी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के साथ उनमें खेल भावना, रचनात्मकता और टीम भावना को बढ़ावा देना है।

इसके अलावा झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना भी आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा।जिला प्रशासन की ओर से आदिवासी महोत्सव के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं प्रखंडों में लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव के तहत 9 अगस्त को नगर भवन, खूंटी में दोपहर 12 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआवासीय विद्यालयों में रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित