सरकारी स्कूलों में पीटीएम 16 तक
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में सरकारी स्कूलों में द्वितीय अभिभावक-शिक्षक बैठक 10 से 16 सितंबर के बीच होगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने शिड्यूल जारी किया है। बैठक का समय सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक होगा। यह बैठक माता-पिता और शिक्षकों के बीच संवाद को बढ़ावा देती है।

धनबाद। सरकारी स्कूलों में द्वितीय अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) 10 से 16 सितंबर के बीच होगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने शिड्यूल जारी कर दिया है। सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे के बीच आयोजन होगा। स्कूलों को संबंधित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी की गई है। विद्यालय स्तर पर त्रैमासिक अभिभावक-शिक्षक बैठक के पूर्व प्रचार-प्रसार के लिए प्रति विद्यालय दो सौ रुपए की दर से डिस्ट्रिक लिमिट में आवंटित है। वहीं तृतीय पीटीएम सात से 12 दिसंबर तथा चौथा पीटीएम 25 से 30 मार्च 2027 तक आयोजित होगी। शिक्षकों का कहना है कि पीटीएम माता-पिता, शिक्षकों व प्रशासन के बीच सीधे संवाद को आसान बनाती है।


