सीसीटीवी की निगरानी में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
हिन्दुस्तान, रांची
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 1 नवंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए एसओपी जारी की है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और फुटेज रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी। वीक्षकों के मोबाइल इस्तेमाल पर रोक रहेगी। ओएमआर शीट खराब होने पर नई शीट दी जाएगी। दंडाधिकारी कक्षावार निरीक्षण करेंगे और गड़बड़ी करने वालों पर प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

रांची। झारखंड में एक नवंबर को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने एसओपी जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरे की सख्त निगरानी में होगा और फुटेज रिकॉर्ड रखी जाएगी। केंद्र पर वीक्षकों के मोबाइल प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी छात्र की ओएमआर शीट खराब होने पर नई सीट दी जाएगी। कदाचार रोकने के लिए दंडाधिकारी कक्षावार निरीक्षण करेंगे। परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

