रांची में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन अनशन 22 अक्तूबर से

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक 22 अक्टूबर से रांची में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने टीईटी की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग की है। इसके लिए झारखंड विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने की भी मांग की गई है। इससे 25000 शिक्षकों पर नौकरी का संकट मंडरा रहा है।

रांची में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन अनशन 22 अक्तूबर से

जमशेदपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षक 22 अक्टूबर से रांची में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। शिक्षकों ने तमिलनाडु की तर्ज पर झारखंड विधानसभा से भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित कराकर केंद्र को भेजने की मांग की है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य सरकार के सभी मंत्रियों से मिलकर यह मांग रखेगा। इस दौरान कहा गया कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता संबंधी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से राज्य के 25 हजार शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं।

उनके समक्ष नौकरी का संकट आ गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरांची में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन अनशन 22 अक्तूबर से