लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की बनाई रणनीति

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

गिरिडीह में झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) की बैठक हुई। इसमें राज्यकर्मियों की लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तय की गई। आंदोलन में MACP, शिशु शिक्षण भत्ता और 62 वर्ष सेवा विस्तार जैसी मांगें शामिल हैं। सभी प्रखंडों से सरकारी सेवकों को शामिल होने का आह्वान किया गया।

लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की बनाई रणनीति

गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को गिरिडीह में जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्यकर्मियों की लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रांतीय महिला सचिव शमां परवीन, जोनल संगठन सचिव मोहम्मद इम्तियाज अहमद, पार्टी अंकेक्षक कार्तिक प्रसाद वर्मा सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सभी प्रखंडों के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे। झारोटेफ ने MACP, शिशु शिक्षण भत्ता, 62 वर्ष सेवा विस्तार, परिवहन भत्ता सहित अन्य ज्वलंत मांगों की पूर्ति के लिए "संवाद, समन्वय और संघर्ष की नीति के तहत प्रखंड से राज्य स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया।

घोषित कार्यक्रम में 05 जुलाई से 19 जुलाई तक सत्तारूढ़ दल के प्रखंड अध्यक्षों से समर्थन पत्र अभियान, 21 जुलाई से 26 जुलाई के बीच विधायकों से अनुशंसा पत्र और विधानसभा में प्रश्न उठाने का आग्रह, 29 जुलाई से 02 अगस्त के बीच मुख्यमंत्री को पत्र, 08 अगस्त से 14 अगस्त के बीच सत्तारूढ़ दल के जिला अध्यक्षों से समर्थन-पत्र अभियान, 16 अगस्त को प्रांतीय कमेटी एवं जिला अध्यक्षों की संयुक्त समीक्षा बैठक और 05 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, कर्मचारी-विरोधी नियमावली संशोधनों को वापस लेने और भ्रष्ट आचरण के खिलाफ राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। मांगे नहीं मानी गईं तो पाने अपना अधिकार, चलो मुख्यमंत्री के द्वार के नारे के साथ मुख्यमंत्री आवास तक राज्य स्तरीय पदयात्रा की जाएगी। बैठक में प्रत्येक प्रखंड से अधिक से अधिक सरकारी सेवकों को आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रखंडवार पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की। बैठक में लिपिक मोर्चा के विकास कुमार सिन्हा, संरक्षक घनश्याम गोस्वामी, जिला सचिव केदार प्रसाद यादव, माला लता मुर्मू, युगल किशोर पंडित, राजेश कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।