सेमेस्टर-6 वोकेशनल परीक्षा शीघ्र कराने की मांग

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में आजसू ने बीबीएमकेयू के परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजकर सेमेस्टर-6 वोकेशनल कोर्स की परीक्षा शीघ्र कराने और समय पर रिजल्ट व प्रमाण-पत्र देने की मांग की। छात्र नेताओं का कहना है कि परीक्षा में विलंब के कारण छात्रों को आगे की पढ़ाई में कठिनाई हो रही है।

सेमेस्टर-6 वोकेशनल परीक्षा शीघ्र कराने की मांग

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने बीबीएमकेयू के परीक्षा नियंत्रक को पत्र सौंपकर सेमेस्टर-6 वोकेशनल कोर्स की परीक्षा शीघ्र आयोजित कराने और समय पर रिजल्ट व प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग की। छात्र नेता राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष विद्यार्थियों की समस्याएं रखीं। छात्रों ने कहा कि वोकेशनल कोर्स का शैक्षणिक सत्र पहले से विलंबित चल रहा है। सेमेस्टर-6 की परीक्षा नहीं होने से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और दूसरे विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने में परेशानी हो रही है। कई छात्र उच्च शिक्षा के लिए अन्य विश्वविद्यालयों में आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन परीक्षा परिणाम और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने से उनकी प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

आजसू ने परीक्षा अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में कराने तथा इसके बाद जल्द परिणाम और प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग की। मौके पर सौरभ पांडेय, आकाश रक्षित, सिद्धार्थ सिंह, नितिन मंडल, अर्चित श्रीवास्तव, तुषार मोदी आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेमेस्टर-6 वोकेशनल परीक्षा शीघ्र कराने की मांग