आजीविका कर्मचारी संघ की कलम बंद हड़ताल जारी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, साहिबगंजझारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ एवं झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघ के आह्वान पर राजमहल प्रखंड इकाई ने 21 से 25 जुलाई तक कर्मियों द्वारा कलम बंद हड़ताल की। यह हड़ताल पूर्व के समझौते और प्रबंधन द्वारा तय समय सीमा का पालन न करने के खिलाफ है।

राजमहल, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ (रांची) एवं झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघ (रांची)के आह्वान पर राजमहल प्रखंड इकाई की ओर से गुरुवार को जेएसएलपीएस के स्तर पर 21 से 25 जुलाई तक कर्मियों ने राज्यव्यापी कलम बंद हड़ताल एवं पूर्ण कार्य बहिष्कार के तीसरे दिन भी कलम बंद हड़ताल जारी रखा। जेएसएलपीएस के कर्मी राजेश कुमार ने बताया कि यह हड़ताल पूर्व में हुए लिखित समझौते, शासी निकाय के नियमों और प्रबंधन द्वारा तय समय सीमा की लगातार अपेक्षा के विरोध में की जा रही है।
ये भी पढ़ें:आजीविका कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल


