डीसी ने की ब्रीफिंग कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर,प्रतिनिधि।शिल्पग्राम ओडिटोरियम में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वार

डीसी ने की ब्रीफिंग कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश

देवघर,प्रतिनिधि। शिल्पग्राम ओडिटोरियम में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्याकर्ता परीक्षा 2024 के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह से कदाचार मुक्त, स्वच्छ, पारदर्शी और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्रीफिंग के दौरान डीसी ने उपस्थित सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों और परीक्षा केंद्राधीक्षकों को उनके सेवा संबंधी दायित्वों और नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती के साथ-साथ सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने स्टैटिक एवं गश्ती दल दंडाधिकारियों को परीक्षा से पूर्व अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य तैयारियों की जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके। इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsडीसी ने की ब्रीफिंग कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश