खेलो झारखंड: खो-खो में पहाड़पुर, फुटबॉल में बोड़ाम विजेता
बोड़ाम प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता बांकादा फुटबॉल मैदान में संपन्न हुई। उद्घाटन मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुआ। विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धाओं में विद्यार्थियों का उत्साह बरकरार रहा। सम्मान समारोह में विजेताओं को जिला पार्षद और अन्य अधिकारियों ने पुरस्कृत किया।

बोड़ाम प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता शनिवार को बांकादा फुटबॉल मैदान में संपन्न हुई। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजन की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, 4×100 मीटर रिले, कबड्डी, गोला फेंक, भाला फेंक और फुटबॉल समेत कई स्पर्धाएं हुईं। बारिश के बावजूद विद्यार्थियों का उत्साह बना रहा। समापन पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो, पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कैलाशपति महतो और बीआरपी मनोरंजन महतो ने पुरस्कृत किया।बालिका खो-खो में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पहाड़पुर विजेता और उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लायलम उपविजेता रहा।
बालिका कबड्डी में आदिवासी उच्च विद्यालय, बोड़ाम विजेता और पहाड़पुर उपविजेता रहा। बालक वॉलीबॉल में आदिवासी उच्च विद्यालय, बोड़ाम विजेता रहा। बालक फुटबॉल में पहाड़पुर विजेता और बोड़ाम उपविजेता रहा। बालिका फुटबॉल में बोड़ाम विजेता और पहाड़पुर उपविजेता रहा।संचालन में शिक्षक मधुसूदन प्रसाद, प्रबोध कुमार महतो, मकर हेंब्रम, सागर महतो, परेश नाथ महतो, विष्णु रजवार, कृष्ण चंद्र दास, पंचानन महतो, अजीत कुमार, नरेंद्र नाथ दत्त, राज नारायण दत्त, रामपद महतो, गोपेश्वर रजक, सीमांत महतो समेत अन्य शिक्षकों और कर्मियों का योगदान रहा।


