करौं के 9 विद्यालयों में एसएमसी का पुनर्गठन 16 सितंबर को
करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड के 137 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन का काम अंतिम चरण में है l प्रखंड के बाकी बचे विद्यालयों में 16 सितंबर

करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड के 137 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन का काम अंतिम चरण में है । प्रखंड के बाकी बचे विद्यालयों में 16 सितंबर को पुनर्गठन करने का काम किया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र के 9 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन 16 सितंबर को किया जाएगा l प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा द्वारा पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पुर्नगठन को लेकर 16 पर्यवेक्षक एवं पांच संकुल साधन सेवी को इस कार्य के लिए लगाया गया है l मिली जानकारी के अनुसार रानी मंदाकिनी प्लस टू स्कूल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी, करौं कन्या मध्य विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बघनाडीह, प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर, करौं कन्या उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय आसनबनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोचलापहाड़ी सहित अन्य विद्यालयों में 16 सितंबर को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा शांतिपूर्वक विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन कराने का निर्देश दिया गया है l वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन में मॉनिटरिंग के लिए राकेश कुमार राय, सुदीप चक्रवर्ती, दयानंद सिंह, जितेंद्र नाथ शर्मा, आदि को लगाया गया है।


