खनीज संपदा पर सियासत तेज झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा ने फुंका आंदोलन का विगुल

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

खनिज संपदा पर सियासत तेज झामुमो युवा मोर्चा ने फूंका आंदोलन का बिगुल झारखंड के अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई का संकल्प हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि झ

खनीज संपदा पर सियासत तेज झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा ने फुंका आंदोलन का विगुल

झारखंड के अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई का संकल्प

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि

झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा ने राज्य के खनिज संसाधनों और एमएमडीआर अधिनियम के प्रावधानों को लेकर आक्रामक तेवर अपना लिए हैं। जिला सर्किट हाउस में आयोजित गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में युवा मोर्चा ने झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर यहां की जनता के सर्वोपरि अधिकारों की रक्षा करने का हुंकार भरा है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौरव पटेल ने की और संचालन जिला सचिव सुनील कुमार ने किया।

गांव-गांव तक गूंजेगी अधिकारों की आवाज

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव पटेल ने दो टूक कहा कि झारखंड अपनी बेमिसाल खनिज संपदा के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके प्राकृतिक संसाधनों का दोहन राज्य की कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन संसाधनों का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर झारखंड के विकास, स्थानीय युवाओं के रोजगार सृजन और मूलवासियों के कल्याण के लिए ही होना चाहिए।

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु

जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र मेहता ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य से बंपर खनिज निकलने के बावजूद यहां के राजस्व अधिकारों को सीमित करना पूरी तरह अनुचित है। यह केवल वित्तीय हक का मामला नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर झारखंड के अधिकारों और देश की संघीय ढांचे की मूल भावना पर हमला है।

आंदोलन का ऐलान

झामुमो युवा मोर्चा ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए आगामी 7 सितंबर को एक बड़े प्रखंड स्तरीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की घोषणा की है। इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर आम जनता को एमएमडीआर अधिनियम से झारखंड को होने वाले संभावित नुकसान के बारे में जागरूक करेंगे। जिला सचिव सुनील कुमार ने चेतावनी दी कि केंद्र सरकार का कोई भी ऐसा फैसला जिससे झारखंड के हितों का हनन होता हो, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा.

फोटो कैप्शन

एएम 9 झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा की बैठक में शामिल कार्यकर्ता

सामान्य प्रश्न

✦झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा का लक्ष्य क्या है?−
झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा का लक्ष्य खनिज संसाधनों के लिए अधिकारों की रक्षा करना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखनीज संपदा पर सियासत तेज झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा ने फुंका आंदोलन का विगुल