कोडरमा को ओडीएफ प्लस 5-स्टार के लिए अगस्त तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
उन्होंने निर्देश दिया कि अगस्त माह के भीतर शेष गांवों को भी ओडीएफ प्लस 5-स्टार घोषित कराने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में ओडीएफ प्

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) झारखंड की अभियान निदेशक एवं संयुक्त सचिव-सह-संयुक्त निदेशक केरंजीता हेंब्रम ने शुक्रवार को कोडरमा जिले का दौरा कर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की जिला टीम के साथ बैठक कर स्वच्छता अभियान की प्रगति का आकलन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ओडीएफ प्लस 5-स्टार गांवों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि राज्य में जहां अब तक लगभग 33 प्रतिशत गांव ओडीएफ प्लस 5-स्टार घोषित हुए हैं, वहीं कोडरमा 71 प्रतिशत उपलब्धि के साथ राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल है।
उन्होंने निर्देश दिया कि अगस्त माह के भीतर शेष गांवों को भी ओडीएफ प्लस 5-स्टार घोषित कराने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बैठक में ओडीएफ प्लस 5-स्टार घोषित गांवों के प्रथम एवं द्वितीय स्तर के सत्यापन में तेजी लाने, आगामी ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की ग्राम सभाओं में एसएलडब्ल्यूएम योजनाओं को प्राथमिकता देने तथा गांवों में आवश्यक स्वच्छता सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी बल दिया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार, सभी सहायक एवं कनीय अभियंता, जिला एवं प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज विभाग के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


