अवैध शराब निर्माण की तीन भट्ठियां ध्वस्त , तीन के खिलाफ मामला दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चाईबासापश्चिमी सिंहभूम में उत्पाद विभाग ने अवैध चुलाई शराब के खिलाफ अभियान चलाया। मुफ्फसिल और झींकपानी थाना क्षेत्रों में तीन अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया गया और 40 लीटर शराब तथा 1200 किलोग्राम जावा-महुआ बरामद किया गया। तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम में अवैध चुलाई शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का विशेष अभियान जारी है। इसी क्रम में मुफ्फसिल और झींकपानी थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन अवैध चुलाई शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 40 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा शराब निर्माण के लिए रखा गया लगभग 1200 किलोग्राम जावा-महुआ बरामद कर नष्ट कर दिया गया। मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा विभाग ने चाईबासा के टुंगरी और मेडिकल स्थित अनुज्ञप्तिधारी कंपोजिट शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप दुकान संचालन, निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य पर शराब बिक्री तथा सभी वैधानिक नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


