मास्टर ट्रेनरों की दी हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मैनेजमेंट की ट्रेनिंग
झारखंड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जपाइगो के सहयोग से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी प्रबंधन पर तीन दिवसीय ट्रेनिंग हुई। 12 जिलों से आए 35 डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया। यह ट्रेनिंग मातृत्व और शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से की गई है। मास्टर ट्रेनर्स अब अपने जिलों में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मैटरनल हेल्थ सेल द्वारा जपाइगो की मदद से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मैनेजमेंट व एएनसी पर तीन दिनी राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की ट्रेनिंग हुई। सोमवार से बुधवार तक हुई ट्रेनिंग में 12 जिलों से आए 35 डॉक्टरों व स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया। अब ये सभी मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने जिलों में जाकर बाकी स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग देंगे, ताकि पूरे राज्य में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों से बेहतर तरीके से निपटा जा सके। इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन से मातृत्व मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। जपाइगो की एक्सपर्ट ट्रेनर डॉ. सुनीता सिंघल व डॉ. अनुपमा राव, कुलभूषण सिंह के साथ जपाइगो की झारखंड टीम ने भाग लिया।
ट्रेनिंग का मुख्य मकसद हाई रिस्क प्रेग्नेंसी जटिल गर्भावस्था की समय पर पहचान करना, सही इलाज, सही समय पर रेफरल और फॉलो-अप को बेहतर बनाना है, ताकि मां और नवजात शिशु दोनों को स्वस्थ रखा जा सके।


