मेघाहातुबुरू में बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, हो भाषा व सरना धर्म कोड की मांग उठी

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मेघाहातुबुरू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर आलोचना की, और पुलिस के कार्यों पर सवाल उठाए। इसके साथ ही, आदिवासी समाज ने हो भाषा और धर्म कोड को संविधान में शामिल करने की मांग की।

मेघाहातुबुरू में बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, हो भाषा व सरना धर्म कोड की मांग उठी

गुवा। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मेघाहातुबुरू स्थित सेल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, अवैध बालू खनन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस अपराध नियंत्रण के बजाय अवैध कारोबार पर ध्यान दे रही है। मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम में डीएमएफटी फंड में अनियमितता की निष्पक्ष जांच की भी मांग की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने गोपी लागुरी के नेतृत्व में बाबूलाल मरांडी को ज्ञापन सौंपकर हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने तथा सरना धर्म कोड लागू करने की मांग उठाई।

ज्ञापन में इन मुद्दों पर केंद्र सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।