डीसी-एसपी ने किया झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चाईबासाचाईबासा में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में चल रही है। उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पहचान सत्यापन और बायोमैट्रिक उपस्थिति पर ध्यान दिया गया।

चाईबासा। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में जारी है। परीक्षा को पारदर्शी, शांतिपूर्ण तथा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने भी पीएम श्री प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, चाईबासा तथा सेंट जेवियर्स उच्च विद्यालय, चाईबासा पहुंचकर परीक्षा संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया। उन्होंने केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से लेकर परीक्षा प्रारंभ होने तक अपनाई जा रही प्रत्येक व्यवस्था की समीक्षा कर पहचान सत्यापन, बायोमैट्रिक उपस्थिति पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें:झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आज, केन्द्रों पर व्यवस्था का लिया गया जायजा
ये भी पढ़ें:आज के कार्यक्रम
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


