सरायकेला-खरसावां के 25 केंद्रों पर 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने दी जेएसएससी परीक्षा

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 2024 रविवार को सरायकेला में पूरी शांति और निष्पक्षता से संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता दिखाई। कुल 10,102 अभ्यर्थियों में से 3,569 उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, जिससे छात्रों में संतोष और खुशी देखी गई।

सरायकेला-खरसावां के 25 केंद्रों पर 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने दी जेएसएससी परीक्षा

सरायकेला। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रविवार को जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए डीसी नीतीश कुमार सिंह एवं एसपी मनोज स्वर्गियारी ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बायोमेट्रिक व अन्य जांच प्रक्रियाओं के साथ-साथ अभ्यर्थियों के लिए की गई मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

मौके पर तैनात दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और हर हाल में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखा जाए। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में 25 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई।परीक्षा के लिए कुल 10,102 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिनमें 3,569 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 6,533 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पूरी परीक्षा को तीन पालियों में विभाजित किया गया था ताकि केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न हो और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जा सके। कड़े सुरक्षा घेरे, जैमर और सख्त जांच प्रक्रियाओं के बीच परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर संतोष और खुशी के भाव साफ देखे गए। परीक्षार्थियों ने जिला प्रशासन की ओर से केंद्रों पर किए गए इंतजामों और शांतिपूर्ण माहौल की सराहना की। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे और सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसरायकेला-खरसावां के 25 केंद्रों पर 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने दी जेएसएससी परीक्षा