16 केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा

हिन्दुस्तान, जामताड़ा
Follow us on Google News
share

रविवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। 16 परीक्षा केंद्रों पर 4380 परीक्षार्थियों में से केवल 1060 ने भाग लिया। डीसी आलोक कुमार और एसपी शंभू कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी को बधाई दी।

16 केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा

रविवार को जिले के विभिन्न 16 परीक्षा केंद्रों में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। इस परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया गया था। जिसमें सभी 16 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4380 परीक्षार्थियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पाली में 1060 परीक्षार्थी हीं उपस्थित रहे, जबकि 3320 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लिहाजा परीक्षा में जिला भर में लगभग 25 प्रतिशत परीक्षार्थी हीं शामिल हो सके। कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीसी आलोक कुमार व एसपी शंभू कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों औचक निरीक्षण किया।

वहीं जिले में आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीसी आलोक कुमार ने एसपी शंभू कुमार सिंह, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय एवं सीएम उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स स्थित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरे से गहन निगरानी के अलावा उन्होंने स्टैटिक दंडाधिकारी, पर्यवेक्षक एवं केंद्राधीक्षक से विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं अन्य कर्मियों को गोपनीयता एवं पारदर्शिता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था पर डीसी ने संतोष व्यक्त किया। कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित परीक्षा संचालित की गई। इसके अलावा समाहरणालय स्थित सभागार में बनाए गए जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह से सक्रिय रहा एवं सभी परीक्षा केंद्रों से सतत सम्पर्क में रहे। वहीं परीक्षा के नोडल पदाधिकारी जुगनू मिंज परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर लगातार अनुश्रवण एवं निगरानी करते रहें। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर डीसी ने पूरी टीम की बधाई दी। उन्होंने जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफल आयोजन को लेकर परीक्षा से जुड़े सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल, पेट्रोलिंग दंडाधिकारी, ऑब्जर्वर, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षक सहित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दीं। साथ हीं इस सफलता के लिए पूरी टीम को इसका श्रेय देते हुए प्रोत्साहित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News16 केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा