झापुए की जैप-3 शाखा ने जयराम महतो की निंदा की
गोविंदपुर, झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम महतो की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने विधायक पर थाने के प्रभारी को धमकी देने का आरोप लगाया। एसोसिएशन ने कहा कि पुलिस कर्मियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग उनकी गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है।

गोविंदपुर, प्रतिनिधि। झारखंड पुलिस एसोसिएशन की झारखंड सशस्त्र पुलिस-3 गोविंदपुर शाखा अध्यक्ष रामायण मुर्मू एवं कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने सोमवार को संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डुमरी विधायक जयराम महतो की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विधायक पर आरोप
विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधायक श्री महतो ने गत 21 अगस्त की रात अपने मोबाइल नंबर 9523610991 से व्हाट्सएप कॉल कर बरवाअड्डा के थाना प्रभारी रवि कुमार को जिस तरह अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी, वह घोर निंदनीय है। यहां तक धमकी दी कि सरकार बदलने के बाद आपके विरुद्ध कार्रवाई करूंगा। एसोसिएशन के नेताद्वय ने कहा कि आए दिन पुलिस कर्मियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो जारी किया जा रहा है, उससे पुलिस कर्मियों के सम्मान एवं गरिमा को ठेस पहुंच रही है।
एसोसिएशन की प्रतिक्रिया
विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस एसोसिएशन एवं झासपु-3 गोविंदपुर के सभी पदाधिकारी विधायक के व्यवहार एवं कार्यों की कड़ी निंदा करते हैं। विज्ञप्ति में यह भी भी कहा गया है कि केंद्रीय एसोसिएशन रांची द्वारा लिए गए निर्णय का पुलिस एसोसिएशन झासपु-3 गोविंदपुर के सभी सदस्य एवं कर्मी समर्थन करते हैं। विज्ञप्ति की प्रति झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री को भी केंद्रीय कार्यालय, रांची भेजी गई है।


