मृत पुलिसकर्मियों के 153 आश्रितों को मिलेगी नियुक्ति

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

पुलिस मुख्यालय स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक, अनुकंपा आधारित 160 लंबित मामलों पर विचार

मृत पुलिसकर्मियों के 153 आश्रितों को मिलेगी नियुक्ति

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पुलिस के मृत पुलिसकर्मियों के 153 आश्रितों को पुलिस विभाग में नियुक्ति मिलेगी। डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी मुख्यालय मनोज कौशिक की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक हुई। इस दौरान अनुकंपा आधारित 160 लंबित मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से 153 मामलों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया एवं चार मामलों को विभिन्न कारणों से लंबित रखा गया तथा तीन मामलों को नियमानुसार अस्वीकृत किया गया। स्वीकृत नियुक्तियों में बाल आरक्षी के पद पर 62, महिला आरक्षी के पद पर 24, आरक्षी के पद पर 66 तथा अग्निक चालक के पद पर 01 समेत कुल-153 पदों पर आश्रितों को नियुक्त किया गया।

बैठक में सदस्य के रूप में जैप डीआईजी, एसपी होमगार्ड भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व 9 अक्तूबर 2025 को पुलिस मुख्यालय स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक में कुल 85 मामलों पर विचार किया गया था, जिनमें से कुल 84 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किया गया था। एडीजी मनोज कौशिक ने कहा कि झारखंड पुलिस अपने कर्मियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के प्रति सदैव संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है तथा ऐसी प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।