संवेदनशील स्थलों पर सादे लिबास में पुलिस तैनात रहे : तदाशा मिश्र

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

श्रावणी मेला-2026 की सुरक्षा तैयारियों की डीजीपी ने की समीक्षा, तकनीक आधारित निगरानी और भीड़ प्रबंधन पर दिया गया जोर

संवेदनशील स्थलों पर सादे लिबास में पुलिस तैनात रहे : तदाशा मिश्र

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर पुलिस मुख्यालय में सोमवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड की महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्र ने की। बैठक में मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रावणी मेला के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समन्वित और तकनीक आधारित पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए। बैठक में पुलिस महानिदेशक ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती करने के निर्देश दिए। साथ ही सादे लिवास में पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) का गठन करने तथा तैनात बलों को नियमित ब्रीफिंग देने पर जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों के आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों, जेबकतरों, अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई समय पर की जाए।

यातायात व्यवस्था

भारी एवं सामान्य वाहनों के लिए अलग-अलग रूट प्लान लागू करें

बैठक में यातायात व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि भारी एवं सामान्य वाहनों के लिए अलग-अलग रूट प्लान लागू किया जाए तथा ओपी और टीओपी की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों, विशेषकर जसीडीह और धनबाद में अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम संचालित करने को कहा गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर रूट मैप, आवश्यक मोबाइल नंबर और सूचना संबंधी पंपलेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया।

चौबीसों घंटे निगरानी

सीसीटीवी कैमरों से चौबीसों घंटे हो निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मेला क्षेत्र, मंदिर परिसर, कांवरिया पथ और पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी रखने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा ड्रोन कैमरा, एआई आधारित कैमरा तथा अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही महिला सहायता केंद्र, चाइल्ड हेल्प डेस्क, पुलिस सहायता केंद्र और खोया-पाया केंद्रों को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में मेडिकल इमरजेंसी, अग्निशमन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और एंबुलेंस सेवाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा

श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम दर्शन कराना प्राथमिकता

डीजीपी ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराना झारखंड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि श्रावणी मela-2026 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें तथा अंतर्राज्यीय समन्वय के साथ पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता से कार्य करें, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेला का आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में पुलिस मुख्यालय, रेल, अभियान, दुमका प्रक्षेत्र तथा देवघर, दुमका और रेलवे जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्रावणी मेला-2026 की समीक्षा बैठक कब आयोजित की गई थी?
श्रावणी मेला-2026 की समीक्षा बैठक सोमवार को आयोजित की गई।
Satyadev Yadav

लेखक के बारे में

Satyadev Yadav

शॉर्ट बायो: सत्यदेव यादव पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान‘ में झारखंड के स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
सत्यदेव यादव हिंदी पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान दैनिक’(हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के झारखंड संस्करण में स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस भूमिका में रहते हुए वह राज्य की प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की व्यापक और प्रभावशाली कवरेज का नेतृत्व कर रहे हैं। एक गतिशील, परिणामोन्मुख और विश्लेषणात्मक सोच वाले पत्रकार के रूप में सत्यदेव यादव को खोजी पत्रकारिता, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और टीम मैनेजमेंट में विशेष दक्षता प्राप्त है।


करियर का सफर (ट्रेनी रिपोर्टर से स्टेट ब्यूरो चीफ तक)
सत्यदेव यादव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में ‘हिन्दुस्तान दैनिक’, फरीदाबाद से ट्रेनी रिपोर्टर के रूप में की। शुरुआती वर्षों में उन्होंने विभिन्न बीट पर काम करते हुए पत्रकारिता की बुनियादी समझ और फील्ड अनुभव हासिल किया। फिर ‘अमर उजाला’, गाजियाबाद में 2005 से करीब साढ़े पांच वर्षों तक कार्य किया, जहां ट्रेनी रिपोर्टर से स्टाफ रिपोर्टर और सब-एडिटर तक का सफर तय किया। 2010 के बाद ‘हिन्दुस्तान दैनिक’ के साथ उनका सफर लगातार आगे बढ़ता गया। गाजियाबाद में सीनियर रिपोर्टर और कॉपी एडिटर रहने के बाद वह गुरुग्राम और नोएडा में सिटी चीफ रिपोर्टर बने। 2017 से वह रांची में कार्यरत हैं। स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में रणनीति और टीमवर्क के जरिए झारखंड सरकार के 35 से अधिक विभागों की सफल कवरेज सुनिश्चित कर रहे हैं।


नेतृत्व, कंटेंट और विजन
स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में सत्यदेव यादव न सिर्फ टीम का नेतृत्व करते हैं, बल्कि स्टोरी चयन, कंटेंट पैकेजिंग और एडिटोरियल दिशा तय करने में भी उनकी अहम भूमिका होती है। वह अपनी टीम को हमेशा फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और ग्राउंड-लेवल वेरिफिकेशन पर जोर देने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता होती है, और यही सोच उनके काम और नेतृत्व में साफ झलकती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सत्यदेव यादव ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और जर्नलिज़्म एवं मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक हैं।


विशेषज्ञता
खोजी पत्रकारिता और ग्राउंड रिपोर्टिंग
राजनीतिक विषयों पर विश्लेषण
वन पर्यावरण, वन्य जीव
बिजली, रिन्यूबल एनर्जी
शहरी मुद्दे, ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।