वैलिडेशन कानून को लेकर पेंशनरों में आक्रोश, सांसद को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, लोहरदगा
Follow us on Google News
share

लोहरदगा में झारखंड राज्य पेंशनर समाज ने सांसद सुखदेव भगत को ज्ञापन सौंपा। वे वित्त अधिनियम 2025 के संशोधन, वरिष्ठ नागरिकों की भलाई, पेंशन में सुधार एवं महंगाई राहत की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा, पेंशनरों के लिए कर छूट और लंबित DA का ब्याज सहित भुगतान करने की बात भी उठाई गई।

वैलिडेशन कानून को लेकर पेंशनरों में आक्रोश, सांसद को सौंपा ज्ञापन

लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड राज्य पेंशनर समाज, जिला शाखा लोहरदगा के प्रतिनिधिमंडल ने मैना बगीचा स्थित नदिया उच्च विद्यालय परिसर से जुलूस निकालकर सांसद सुखदेव भगत के आवास पहुंचकर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वित्त अधिनियम 2025 के वैलिडेशन एक्ट को समाप्त करने, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों को प्रभावी करने, विधवा बहू, परित्यक्ता और विधवा पुत्री को पेंशन में अधिकार देने की मांग की गई। इसके अलावा महंगाई के मद्देनजर महंगाई राहत सूचकांक निर्धारित करने, 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर क्रमश: पांच, 10 और 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने, 40 प्रतिशत कम्यूटेड पेंशन की कटौती अवधि 11 वर्ष करने, पेंशनरों को आयकर से मुक्त करने और कोरोना काल के 18 माह के लंबित डीए का ब्याज सहित भुगतान करने की मांग उठाई गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवैलिडेशन कानून को लेकर पेंशनरों में आक्रोश, सांसद को सौंपा ज्ञापन