एमएमडीआर बिल के खिलाफ झामुमो का जनजागरण अभियान जारी

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

महेशपुर में झामुमो का जनजागरण अभियान एमएमडीआर बिल 2026 के विरोध में तेज हो रहा है। ग्रामीणों से संवाद करते हुए आंदोलन को सफल बनाने के लिए 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन में भागीदारी की अपील की गई। इस दौरान जल, जंगल, और जमीन के सवालों पर चर्चा हुई और ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

एमएमडीआर बिल के खिलाफ झामुमो का जनजागरण अभियान जारी

महेशपुर, एक संवाददाता। एमएमडीआर बिल 2026 के विरोध में झामुमो का जनजागरण अभियान महेशपुर प्रखंड के गांव-गांव में लगातार जोर पकड़ रहा है। शुक्रवार को जयपुर, बलियाडांगा, दमदमा, अर्जुनदहा एवं श्रीरामगढ़िया पंचायत के विभिन्न गांवों में बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया गया। इस दौरान एमएमडीआर बिल के प्रावधानों और झारखंड के हितों पर इसके संभावित प्रभावों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही 07 सितंबर को महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

बैठक और संवाद

जयपुर पंचायत के सांवलापुर एवं पोरानपुर गांव में पर्यवेक्षक सह छात्र मोर्चा जिला सचिव तौसीफ इकबाल, डार्फी शेख व झाड़ी सोरेन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के जल, जंगल और जमीन से जुड़े सवालों पर चुप रहने का समय नहीं है। अपने अधिकारों की रक्षा के लिए ग्रामीणों का जागरूक और एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने एमएमडीआर अमेंडमेंट एक्ट 2026 को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके प्रावधानों का असर झारखंड के हितों और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर का धरना-प्रदर्शन अपनी आवाज मजबूती से रखने का अवसर है। ग्रामीणों से बड़ी संख्या में महेशपुर पहुंचकर शांतिपूर्ण आंदोलन को मजबूत करने की अपील की गई।

जनजागरण अभियान

बलियाडांगा पंचायत में पर्यवेक्षक सह प्रखंड सह सचिव अखलाकुर रहमान एवं अफसाना बीबी के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में बैठकें हुईं। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को जनजागरण अभियान के उद्देश्य से अवगत कराते हुए कहा कि एमएमडीआर बिल को लेकर हर गांव और हर परिवार तक जानकारी पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से 7 सितंबर के कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

विशेष बैठकें

दमदमा पंचायत के रघुनाथपुर गांव में पर्यवेक्षक दोस्त मुहम्मद एवं बोरेन सरकार ने पंचायत अध्यक्ष अजहारुल इस्लाम के साथ ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में एमएमडीआर बिल, झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और राज्य के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक हर ग्रामीण को इस मुद्दे की जानकारी नहीं हो जाती। उन्होंने 7 सितंबर को महेशपुर मुख्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की।

संगठन की मजबूती

इधर, अर्जुनदहा एवं श्रीरामगढ़िया पंचायत में पर्यवेक्षक सह केंद्रीय समिति सदस्य पिंकु शेख, प्रखंड उपाध्यक्ष मिल्टन शेख, प्रखंड सह सचिव हालिम शेख एवं प्रखंड संगठन सचिव मो. असद ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। नेताओं ने कहा कि झारखंड के संसाधनों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर संगठन पूरी मजबूती के साथ ग्रामीणों के बीच खड़ा है। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर का धरना-प्रदर्शन जनहित की आवाज को मजबूती देने का माध्यम बनेगा। अधिक से अधिक संख्या में महेशपुर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि जनजागरण अभियान के माध्यम से पंचायत-पंचायत और गांव-गांव जाकर लोगों को एमएमडीआर बिल के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

FAQs

✦महेशपुर में झामुमो का जनजागरण अभियान किसके विरोध में चल रहा है?−
महेशपुर में झामुमो का जनजागरण अभियान एमएमडीआर बिल 2026 के विरोध में चल रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएमएमडीआर बिल के खिलाफ झामुमो का जनजागरण अभियान जारी