खुला विश्वविद्यालय के कुलपति संजय सेठ से मिले
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीझारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अभय कुमार सिंह ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से भेंट की। इस दौरान विवि के नए कोर्स, संगोष्ठी और वित्तीय स्थिति पर चर्चा हुई। इस मुलाकात में विवि के अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

रांची। झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अभय कुमार सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने विवि के आगामी कार्यक्रम, नए कोर्स, संगोष्ठी, विवि के अपने भवन, वितीय स्थिति आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर विवि के रजिस्ट्रार डॉ जितेंद्र सिंह, रजिस्ट्रार (परीक्षा) डॉ दिलीप साहू व भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत मंत्री डॉ सुबास साहू भी मौजूद थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


