झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव का स्वागत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादझारखंड के उच्च व तकनीकी विभाग के सचिव जॉर्ज कुमार ने धनबाद में तेतुलमारी शक्ति चौक पर ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने IIT या डिग्री कॉलेज के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो ने जल्द ही जमीन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इस बैठक में कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

झारखंड सरकार के उच्च व तकनीकी विभाग के संयुक्त सचिव जॉर्ज कुमार धनबाद दौरे के क्रम में मंगलवार को तेतुलमारी शक्ति चौक पहुंचे। जहां सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो ने उनका स्वागत किया गया। संयुक्त सचिव जॉर्ज कुमार ने उच्च व तकनीकी शिक्षा के लिए जमीन उपलब्ध कराने को कहा, ताकि आईआईटी या डिग्री कॉलेज खोला जा सकें। वहीं सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से शीघ्र ही जमीन की व्यवस्था कारवाई जाएगी। मौके पर रामप्रसाद महतो, हलधर महतो, लखनलाल महतो, देवनारायण महतो आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


