एमएमडीआर के विरोध में 19 को झामुमो का धरना, स्थल का किया निरीक्षण
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 19 सितंबर को पेटरवार प्रखंड मुख्यालय में एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगा। यह कार्यक्रम पहले 7 सितंबर को होना था, लेकिन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया था। नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर व्यवस्था का जायजा लिया है।

पेटरवार, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर केंद्र सरकार की ओर से लाए गए एमएमडीआर संशोधन के विरोध में आगामी 19 सितंबर को पेटरवार प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौरतलब है कि झामुमो की ओर से यह धरना कार्यक्रम पहले 7 सितंबर को आयोजित किया जाना था। हालांकि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन के कारण पार्टी ने तत्काल प्रभाव से कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। अब केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर संशोधित तिथि के तहत 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
धरना कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही हैं। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ पार्टी संगठन स्तर पर आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाएगा। धरना स्थल के निरीक्षण के दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, उपाध्यक्ष मनोज टुडू, शिवचरण महतो, सत्यम प्रसाद, मिथुन महतो, चंद्रदेव ओहदार, अब्दुल कुद्दुस, बबलू केवट, लालकृष्ण रजवार और राधेश्याम महतो सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। नेताओं ने कार्यक्रम के दौरान आवश्यक व्यवस्था और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को लेकर आपस में विचार-विमर्श कि


