एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में झामुमो का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मझगांव में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। ज्ञापन में विधेयक के द्वारा झारखंड के अधिकारों की रक्षा की मांग की गई।

एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में झामुमो का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में झामुमो का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मझगांव। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को मझगांव प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश पिंगुवा ने की। इस दौरान पार्टी के नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।धरने के बाद राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में झारखंड के संवैधानिक एवं संघीय अधिकारों, वित्तीय स्वायत्तता तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के जल, जंगल, जमीन और खनिज अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। साथ ही धारा 9डी के प्रभाव का गंभीर परीक्षण कराने और खनिज उत्पादक राज्यों से संस्थागत परामर्श सुनिश्चित करने की मांग की गई।जिला

परिषद सदस्य पूनम जेराई ने आरोप लगाया कि विधेयक से राज्य के अधिकार प्रभावित होंगे और इसका असर जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। पार्टी ने झारखंड के लंबित खनन संबंधी आर्थिक दावों के शीघ्र निपटारे की भी मांग की। धरने में सरस्वती चातार, शबनम प्रवीन, दिलवर हुसैन, मोजाहिद अहमद, हिरालाल और विवेकानंद पूर्ति समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में झामुमो का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन