अधिकारों की रक्षा को संवैधानिक तरीके से आवाज उठाएंगे : विधायक

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

चाकुलिया में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें विधायक समीर कुमार मोहंती और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का मुख्य विषय खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ आगामी आंदोलन की रणनीति थी। 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए।

अधिकारों की रक्षा को संवैधानिक तरीके से आवाज उठाएंगे : विधायक

चाकुलिया। चाकुलिया स्थित कार्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक समीर कुमार मोहंती सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। आगामी 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विधायक समीर कुमार मोहंती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाई जाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअधिकारों की रक्षा को संवैधानिक तरीके से आवाज उठाएंगे : विधायक