लंबित मांगों को लेकर एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों का कल से चरणबद्ध आंदोलन

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ ने 13 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उनकी मांगें सुनवाई के लिए कई बार प्रस्तुत की गई हैं लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आंदोलन के तहत काला बिल्ला पहनने, ज्ञापन सौंपने और धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है।

लंबित मांगों को लेकर एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों का कल से चरणबद्ध आंदोलन

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ ने अपनी वर्षों पुरानी मांगों के समर्थन में 13 जुलाई से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। संघ का आरोप है कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के समक्ष कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से मांगें रखने के बावजूद अब तक कोई ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। इससे राज्य के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों (एमपीडब्लू) में गहरा असंतोष व्याप्त है और वे आंदोलन के लिए विवश हो गए हैं। संघ की प्रमुख मांगों में 18 वर्षों से कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) को सृजित पदों पर स्थायी समायोजन करना तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ता और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता की नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन को तत्काल रद्द करना शामिल है।घोषित

कार्यक्रम के अनुसार 13 से 16 जुलाई तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे। 17 से 20 जुलाई तक मांगों के समर्थन में कार्यालयाध्यक्षों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 21 से 23 जुलाई तक तीन दिवसीय उपवास एवं भूख हड़ताल होगी। इसके बाद 24 और 25 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर मांगपत्र सौंपा जाएगा। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।