नई भर्ती के खिलाफ एमपीडब्ल्यू संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एमपीडब्ल्यू के 68 और क्षेत्रीय कार्यकर्ता के 550 पदों की नई भर्ती का विरोध शुरू हो गया है। झारखंड एमपीडब्ल्यू संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है, जिसमें कर्मियों का कहना है कि नई भर्ती अनुबंध कर्मियों के भविष्य के साथ अन्याय है। यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी, तो आंदोलन और उग्र होगा।

नई भर्ती के खिलाफ एमपीडब्ल्यू संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

सरायकेला। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एमपीडब्ल्यू के 68 पदों और क्षेत्रीय कार्यकर्ता के 550 पदों पर निकाली गई नई भर्ती का विरोध शुरू हो गया है। झारखंड एमपीडब्ल्यू संघ ने विज्ञापन को लेकर नाराजगी जताते हुए राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इस सिलसिले में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा है। संघ ने मांगों को लेकर 13 से 25 जुलाई तक के आंदोलन की पूरी सूची जारी कर दी है। 13 से 16 जुलाई तक राज्य के सभी एमपीडब्ल्यू बांह पर काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे।

17 से 20 जुलाई कर्मी काम के दौरान मांगों से जुड़ी तख्ती और मांग पत्र धारण कर विरोध जताएंगे। 21 से 23 जुलाई तक सभी जिलों में कर्मी कार्य करते हुए तीन दिवसीय उपवास और भूख हड़ताल पर रहेंगे।24 से 25 जुलाई आंदोलन के अंतिम चरण में सभी जिला मुख्यालयों के सिविल सर्जन कार्यालयों के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे अनुबंध कर्मियों के भविष्य को ताक पर रखकर नई नियुक्तियां निकालना उनके साथ अन्याय है। यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो आगे आंदोलन को और उग्र रूप दिया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsनई भर्ती के खिलाफ एमपीडब्ल्यू संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरू