शहीद कैलाश रजवार की शहादत झारखंड आंदोलन के संघर्ष की पहचान : विनय कपूर

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

झारखंड आंदोलन के शहीद स्व. कैलाश रजवार का 46वां शहादत दिवस बाजारटांड़ में श्रद्धांजलि सभा के साथ मनाया गया। झामुमो के नेता विनय कपूर और जयनारायण महतो ने कार्यक्रम में भाग लिया। कैलाश रजवार की शहादत राज्यहित में प्रेरणा का प्रतीक है। कई जानी-मानी हस्तियों और कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर भाग लिया।

शहीद कैलाश रजवार की शहादत झारखंड आंदोलन के संघर्ष की पहचान : विनय कपूर

कसमार प्रखंड के बाजारटांड़ में शुक्रवार को झारखंड आंदोलन के शहीद स्व. कैलाश रजवार का 46वां शहादत दिवस सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो के बोकारो जिला उपाध्यक्ष विनय कपूर और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कमेटी सदस्य जयनारायण महतो मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वेदी पर अतिथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर की गई।

श्रद्धांजलि समारोह

इस दौरान शहीद की पत्नी शांति देवी और पुत्र सह झामुमो जिला कमेटी सदस्य सिकंदर कपरदार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विनय कपूर ने कहा कि कैलाश रजवार झारखंड आंदोलन में शहादत और संघर्ष के प्रतीक हैं। उनकी शहादत राज्यहित में समर्पण की प्रेरणा देती है। जयनारायण महतो ने कहा कि कैलाश रजवार जैसे संघर्षशील जननेताओं की बदौलत ही अलग झारखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ।

झारखंड के नवनिर्माण में भूमिका

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का निर्माण लंबे संघर्ष और अनेक लोगों की कुर्बानी से हुआ है। विधायक प्रतिनिधि मो. शेरे आलम ने कहा कि शहीद कैलाश रजवार के संघर्ष से प्रेरणा लेकर सभी को झारखंड के नवनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। मौके पर प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी, सोहेल अंसारी, कृष्णा महतो, प्रकाश महतो, फारुख अंसारी, नरेश महतो, सुभाष चंद्र ठाकुर, तनवीर आलम, कुलदीप करमाली, नसरुल होदा, मासूम अली रजा, प्रिया देवी, हरेंद्र महतो, चित्तरंजन कपरदार सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

अधिक जानकारियाँ

✦कैलाश रजवार का शहादत दिवस कब मनाया गया?−
कैलाश रजवार का 46वां शहादत दिवस शुक्रवार को मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशहीद कैलाश रजवार की शहादत झारखंड आंदोलन के संघर्ष की पहचान : विनय कपूर