27 चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को मिलेगा सम्मान, प्रमाण पत्र का होगा वितरण
हिन्दुस्तान, घाटशिला
डुमरिया में झारखंड अलग राज्य आंदोलन के सक्रिय 27 कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू द्वारा इन आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। पहले 18 आंदोलनकारियों को भी इसी तरह सम्मानित किया गया था। समारोह की पूरी तैयारी की गई है।

डुमरिया। झारखंड अलग राज्य के गठन के लिए आंदोलन करने वाले चिन्हित आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से मंगलवार को डुमरिया प्रखंड परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड अलग राज्य आंदोलन के लिए संघर्ष करने वाले 27 चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। इस दौरान चिन्हित आंदोलनकारियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रखंड प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्मू ने बताया कि इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम में झारखंड अलग राज्य आंदोलन के लिए चिन्हित 18 आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया था।
इस बार पुनः 27 चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।


