जिला से लेकर गांव स्तर तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्य सरकार के खिलाफ निर्णायक आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। सदस्यता अभियान चलाने और झारखंड स्थापना दिवस पर 50,000 आंदोलनकारियों के आक्रोश मार्च का आयोजन करने की योजना बनाई गई है।

जिला से लेकर गांव स्तर तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय

चास, प्रतिनिधि। झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा केन्द्रीय समिति के कोर कमेटी की बैठक मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें झारखंड आंदोलनकारियों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के विरोध में निर्णायक आंदोलन करने पर चर्चा हुई। संगठन को मजबूती को लेकर जिला से लेकर गांव स्तर तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सदस्यता अभियान के बाद प्रखंड स्तर, जिला स्तर व केन्द्रीय समिति का पुर्नगठन किया जाएगा। 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पर पूरे राज्य के 50 हजार झारखंड आंदोलनकारी का आक्रोश मार्च एलवर्ट एक्का चौक तक ऐतिहासिक रुप से करने पर चर्चा हुई।

संचालक संस्थापक- केन्द्रीय प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने किया। मौके पर राजदेव माहथा,गोपाल रवानी,सुरज प्रसाद जायसवाल,रतन लाल महतो, परमेश्वर मंडल,रोजनील तिर्की, सरोजिनी कश्यप,बेलावन्तु एक्का,रजनी कुंडला, प्रदीप कुमार सिन्हा,जितेन कौल,विनोद पाण्डेय, विश्वजीत प्रमाणिक, रघुनाथ सिंह,मिहिर कुमार, ऋषितोष झा,पंकज कुमार साह सहित अन्य शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।