7 को सदर प्रखंड में प्रदर्शन, एमएमडीआर एक्ट का होगा विरोध

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

झामुमो ने एमएमडीआर एक्ट के विरोध में सिकदारडीह में पंचायत स्तर पर जनजागरण अभियान शुरू किया। इसमें नेताओं ने कहा कि यह एक्ट झारखंड की जल, जंगल, जमीन और खनिज सम्पदा के अधिकारों को प्रभावित करता है। स्थानीय लोगों को जागरूक करने और आगामी विरोध कार्यक्रम की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

7 को सदर प्रखंड में प्रदर्शन, एमएमडीआर एक्ट का होगा विरोध

गिरिडीह। झामुमो ने मंगलवार को एमएमडीआर एक्ट के विरोध को लेकर पंचायत स्तर तक जनजागरण अभियान के तहत सिकदारडीह में बैठक की। जिसमें पर्यवेक्षक व सह सचिव दिलीप रजक ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज सम्पदा से जुड़े अधिकारों को प्रभावित करनेवाला यह एक्ट है। इसके खिलाफ पंचायत स्तर तक लोगों को जागरूक करना जरूरी है। सरफुद्दीन अंसारी ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर यहां के लोगों का अधिकार है और इसके लिए लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ आवाज उठाई जाएगी। कमल दास ने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को एक्ट के संभावित प्रभावों की जानकारी दी जाएगी।

मुखिया प्रतिनिधि महताब मिर्जा ने कहा कि झारखंड के हित और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं। महिला नेत्री माला देवी ने कहा कि महिलाओं एवं ग्रामीणों को भी इस जनजागरण अभियान से जोड़कर आंदोलन को मजबूत किया जाएगा। बैठक में 07 सितंबर को सदर प्रखंड में एक्ट के खिलाफ होनेवाले विशाल कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पंचायत स्तर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News7 को सदर प्रखंड में प्रदर्शन, एमएमडीआर एक्ट का होगा विरोध