झामुमो नगर कमेटी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें उनकी राजनीतिक और सामाजिक सेवाओं को याद किया गया। नेताओं ने उनके योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। इससे झारखंड की राजनीति और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

सरायकेला। झारखंड सरकार के मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक एवं आकस्मिक निधन की खबर से झामुमो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में शोक व्याप्त है। उनकी दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए जोबा माझी कैंप कार्यालय सरायकेला में झामुमो नगर कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत सुदिव्य कुमार सोनू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो ने सुदिव्य कुमार सोनू के जीवन, संघर्ष, सामाजिक सरोकार एवं राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन झारखंड की राजनीति एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जुझारू, कर्मठ एवं जन समर्पित नेता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में आम जनता, गरीबों, जरूरतमंदों एवं समाज के वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया।


