सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देने गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री

हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गिरिडीह में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का जुटान हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी। शोक की लहर के बीच अंतिम दर्शन के लिए बड़ी भीड़ उमड़ी।

सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देने गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री
सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देने गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री

गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से शोक में डूबे गिरिडीह में रविवार को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों का जुटान हुआ। दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह पहुंचे।

मुख्‍यमंत्री और राज्‍यपाल का आगमन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 2 बजकर 02 मिनट और राज्यपाल लगभग डेढ़ बजे गिरिडीह पहुंचे। सीएम के साथ उनकी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। दोनों ने दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया। इससे पूर्व राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सुदिव्य कुमार के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अन्य नेताओं की उपस्थिती

दिवंगत मंत्री को अंतिम विदाई देने के लिए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी गिरिडीह पहुंचीं। वहीं झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, दीपक सिंह बिरुआ, हफीजुल अंसारी समेत कई मंत्री मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, दुमका विधायक लुईस मरांडी, टुंडी विधायक मथुरा महतो, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, देवघर विधायक सुरेश पासवान समेत विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत मंत्री के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।

जनता का समर्थन

पूर्व मंत्री बेबी देवी, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और विनोद सिंह भी सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी। सुदिव्य कुमार के निधन की खबर के बाद से ही गिरिडीह में शोक की लहर है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आम लोगों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर विभिन्न दलों के नेताओं का एकजुट होकर श्रद्धांजलि देने पहुंचना सुदिव्य कुमार की व्यापक राजनीतिक स्वीकार्यता को भी रेखांकित कर रहा है।

पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सुदिव्य कुमार सोनू का निधन कब हुआ?−
सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हाल ही में हुआ है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देने गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री