कृषि मंत्री ने कर्नाटक के सीएम को बांधी राखी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को रक्षाबंधन पर राखी बांधी। उन्होंने इस अवसर पर राजनीतिक विषयों के साथ कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता के विकास पर चर्चा की। कर्नाटक और झारखंड के बीच तकनीकी सहयोग, किसानों के लिए नई तकनीकों का आदान-प्रदान पर भी विचार हुआ।

कृषि मंत्री ने कर्नाटक के सीएम को बांधी राखी

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को कर्नाटक में वहां के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियंक खड़गे से भी मुलाकात कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान राजनीतिक एवं समसामयिक विषयों के साथ-साथ झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता क्षेत्र के विकास पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से कर्नाटक और झारखंड के बीच कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग, किसानों के लिए नई तकनीकों का आदान-प्रदान, पशुधन प्रबंधन, दुग्ध उत्पादन एवं प्रसंस्करण, सहकारिता मॉडल, कृषि प्रसंस्करण तथा किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकृषि मंत्री ने कर्नाटक के सीएम को बांधी राखी