सात सितंबर को निकलेगी जन जागरण रैली : सुरेन

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

गुवा। झामुमो की नेत्री लक्ष्मी सुरेन ने शुक्रवार को ठेका मजदूरों के साथ बैठक की। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। लक्ष्मी ने कहा कि झारखंड की जनता अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहेगी और 7 सितंबर को जन जागरण अभियान रैली निकालेगी।

 सात सितंबर को निकलेगी जन जागरण रैली : सुरेन

गुवा। जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो की नेत्री लक्ष्मी सुरेन शुक्रवार को झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने सेल के ठेका मजदूरों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि झारखंड की जनता अपने जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रही है। केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे कथित काले कानून के माध्यम से झारखंड के अधिकारों और हितों पर प्रहार करने की कोशिश की जा रही है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में सभी को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा।

उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को नोवामुंड़ी बस्ती से जन जागरण अभियान रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से पैदल मार्च करते हुए प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा और केंद्र सरकार के नाम मेमोरेंडम सौंपा जाएगा। उन्होंने महिलाओं और मजदूरों से 7 सितंबर की रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। मौके पर झामुमो कार्यकर्ता रिमू बहादुर, गोवर्धन चौरसिया, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, पदमा केसरी, रोहित पांडे समेत बड़ी संख्या में ठेका मजदूर उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसात सितंबर को निकलेगी जन जागरण रैली : सुरेन